मंगरोप(मुकेश खटीक) दिनदहाड़े करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कों उनके जयपुर स्थित निवास पर घर में घुसकर दो बदमाशों नें गोलियां दागी थी।इस हत्याकांड कों लेकर राजपूत समाज सहित अन्य धार्मिक संगठनों में कड़ा रौष व्याप्त है।बुधवार कों दोनों बदमाशों कों पुलिस नें पकड़ लिया।दोनों हत्यारों कों फांसी की मांग कों लेकर बुधवार कों क्षेत्र के खातीखेड़ा और स्वरूपगंज में राजपूत समाज के लोगों नें टायर जलाकर प्रदर्शन किया।इस दौरान देवीसिंह,भेरूसिंहभोमसिंह,नारायणसिंह अमर सिंह,मदन सिंह,रावत सिंह,छोटू सिंह,परासिया,बालू सिंह,भूपेंद्र सिंह,शैतान सिंह,बजरंग सिंह,कान सिंह आदि सहित राजपूत समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।